{"_id":"601855228ebc3e089d6edcdd","slug":"cm-asked-to-gurleen-for-straberry-jhansi-news-jhs1874904191","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरलीन ने सीएम को बताई झांसी के स्ट्रॉबेरी की खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरलीन ने सीएम को बताई झांसी के स्ट्रॉबेरी की खूबियां
विज्ञापन
झांसी। स्ट्रॉबेरी की खेती से अपनी पहचान बनाने वाली गुरलीन चावला ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्ट्रॉबेरी की खूबियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए इसी तरह आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में स्ट्रॉबेरी उत्पादन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इच्छाशक्ति की बदौलत प्राकृतिक चुनौतियों से भी निपटा जा सकता है। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को इस तरफ के उत्पादन के प्रचार एवं प्रसार के निर्देश दिए। व्यवसायी हरजीत सिंह चावला की पुत्री गुरलीन ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उनाव बालाजी रोड पर बूढ़ा गांव के पास एक एकड़ जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती आरंभ की।
जल्द ही उनकी मेहनत रंग लाने लगी। दो माह में फल आने शुरू हो गए। जनवरी में इसके प्रदर्शन के लिए स्ट्रॉबेरी महोत्सव भी आयोजित हुआ। रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरलीन की सराहना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह इसे आगे बढ़ना चाहती हैं। उनकी कोशिश है कि स्ट्रॉबेरी का रकबा बढ़े। गुरमीत ने मुख्यमंत्री से इसमें मदद की अपील की है।