फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM aarogya mela stablish in hospital every sunday

हर रविवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

Thu, 07 Jan 2021 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
CM aarogya mela stablish in hospital every sunday
झांसी। लोगों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने के लिए 10 जनवरी से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार से जिले के 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व 13 नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड की गाइडलान का पालन करते हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। जिसमें ओपीडी सेवाएं, टीबी, मलेरिया, डेंगू, कालाजार, फाइलेरिया व कुष्ठ रोग की जानकारी के साथ उपचार भी किया जाएगा। वहीं रक्तचाप, मधुमेह, मुख स्तन एवं सर्वाइकल, गोल्डन कार्ड बनाने के साथ ही वितरण भी किया जाएगा। मेले में गर्भावस्था परामर्श, संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन, बच्चों का डायरिया व निमोनिया की रोकथाम के बचाव व उपाय के साथ ही कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ जीके निगम ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले को लगाया जाएगा। आरोग्य मेले में योग्य व विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को परामर्श दिया जाएगा। शासनादेश के अनुसार ही तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed