फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Clouds are kind...rain breaks five year record

Jhansi News: मेघ मेहरबान... बारिश ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड

Tue, 01 Oct 2024 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Clouds are kind...rain breaks five year record
खरीफ की फसल हुई बर्बाद, रबी से लगी आस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इस बार झांसी पर मेघ खूब मेहरबान हुए, जिससे बारिश ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2018-19 के बाद इस बार अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने जिले में 30 सितंबर तक 806 मिमी बारिश दर्ज की है, जो बारिश के सामान्य आंकड़े (825 मिमी) के बेहद करीब है।
झांसी की पहचान देश और प्रदेश के सूखाग्रस्त इलाकों में होती है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात में इसका जिक्र किया था लेकिन इस बार बारिश ने झांसी को खूब भिगोया है। हालांकि, मानसूनी सीजन के जून और जुलाई सूखे ही गुजर गए थे। अगस्त में भी थोड़ी बारिश हुई थी। मानसून के आखिरी पड़ाव पर पहुंचने पर सितंबर माह में दो-तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश हुई थी, जिससे इस बार बारिश का आंकड़ा बढ़कर 806 मिमी पर पहुंच गई है। इससे पहले, साल 2018-19 में 710.17 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद के सालों में बारिश का आंकड़ा कभी सात सौ मिमी को भी नहीं छू पाया।
विज्ञापन

हालांकि, बाद के दिनों में हुई बारिश से खरीफ की मूंग, उड़द, तिल और मूंगफली की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों को शासन की ओर से मुआवजा उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन अच्छी बारिश की वजह से आगामी रबी सीजन के लिए आस बंध गई है। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र भरारी के वैज्ञानिक डा. आदित्य सिंह ने बताया कि अच्छी बारिश की वजह से मिट्टी में पर्याप्त नमी है। नदी, तालाब और बांध भी लबालब भरे हुए हैं। यह स्थिति रबी की फसलों के लिए एकदम उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों में बारिश की स्थिति
वर्ष वर्षा (मिमी में)
2013-14 1380.8
2014-15 542.77
2015-16 470.30
2016-17 561.11
2017-18 391.33
2018-19 710.17
2019-20 562.22
2020-21 402.58
2021-22 664.72
2022-23 687.85
2023-24 806.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed