फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Clothes stolen from shop in Jhansi Thieves wrote Rs 10,000 in ledger and account was settled

ये कैसी चोरी है?: दुकान से कपड़ा गायब... चोरों ने बहीखाते में लिखा 10 हजार का हिसाब बराबर, पुलिस सोच में पड़ी

Sat, 25 Nov 2023 11:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 25 Nov 2023 11:09 AM IST
सार

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दुकान के बहीखाते में जो लिखा उसे पढ़कर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। बहीखाते में लिखा है....दस हजार का हिसाब बराबर हो गया है।

विज्ञापन
Clothes stolen from shop in Jhansi Thieves wrote Rs 10,000 in ledger and account was settled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी शहर कोतवाली इलाके में बड़ागांव गेट बाहर स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में चोरी की एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां से चोरों ने तकरीबन पचास हजार की कीमत के कपड़े चोरी कर लिए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दुकान के बहीखाते में जो लिखा उसे पढ़कर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। बहीखाते में लिखा है....दस हजार का हिसाब बराबर हो गया है। अब यह हिसाब कौन सा है यह न तो दुकानदार बता पा रहा है और न ही पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी अभी तक हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

बड़ागांव गेट बाहर निवासी राजेश कुमार गुप्ता की घर के पास में ही ओम गार्मेंट के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसके बाद छत के रास्ते से दुकान में चोर दाखिल हो गए। शुक्रवार की सुबह जब राजेश ने दुकान खोली तो उन्हें अंदर कपड़े बिखरे पड़े मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लगभग पचास हजार रुपये कीमत के कपड़े गायब थे। इसके बाद जब उन्होंने बहीखाता खोला तो उसके पहले पेज पर लिखा हुआ था कि 10 हजार रुपये का हिसाब हो गया है बराबर। उन्होंने बहीखाते के बाकी पन्ने भी देखे लेकिन वहां कुछ नहीं लिखा था।

विज्ञापन

इसके बारे में पुलिस ने दुकानदार से भी जानकारी ली मगर वह भी कुछ बता नहीं सके। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। चोरों का कुछ सुराग लगा है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed