फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Closed unit of Bajaj plant commissioned, 660 MW power generation increased

बजाज प्लांट की बंद इकाई चालू, 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ा

Sun, 17 Jul 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Closed unit of Bajaj plant commissioned, 660 MW power generation increased
झांसी। ललितपुर की बजाज पावर प्लांट की 660 मेगावाट की इकाई के चालू होने से एक बार फिर बिजली का उत्पादन 1320 से बढ़कर 1980 मेगावाट हो गया है। वहीं, स्टॉक में तीन दिनों का कोयला बचा हुआ है।
विज्ञापन

ललितपुर बजाज पावर प्लांट के वाइस प्रेसीडेंट राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बजाज पावर प्लांट की तीनों 660 मेगावाट की इकाइयों से प्रतिदिन 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। विगत दिनों तकनीकी खराबी के कारण 660 मेगावाट की एक इकाई बंद हो गई थी। इससे प्रतिदिन 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हो गया था। इस दौरान चार दिनों तक 1980 मेगावाट की जगह पर सिर्फ 1320 मेगावाट ही बिजली का उत्पादन हुआ। चार दिनों में 2640 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हुआ। इससे बिजली की समस्या भी उत्पन्न हुई थी। लेकिन बंद इकाई के चालू होने पर फिर से प्रतिदिन 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इससे कुछ हद तक बिजली संकट टल गया है। वहीं, प्लांट में तीन से चार दिनों का कोयला स्टॉक में बचा हुआ है। उधर, पारीछा पावर प्लांट के महाप्रबंधक एम के सचान ने बताया कि प्लांट की चारों इकाइयों को डिमांड के अनुसार चलाकर 720 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। प्लांट में प्रतिदिन दो से तीन कोयले की रैक मिल जा रही है, स्टॉक में यहां भी दो से तीन दिनों का कोयला ही बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed