फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   clerk accused of molestation

लिपिक ने लगाया छेड़खानी का आरोप

Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
clerk accused of molestation
झांसी। जिले के एक सरकारी कार्यालय में तैनात एक महिला लिपिक ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए नवाबाद थाने में प्रार्थना पत्र दिया र्है। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि वह नौ नवंबर को कार्यालय में बैठकर काम कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे वहां एक व्यक्ति आया। उसने एक प्रार्थना पत्र दिया। वह उस प्रार्थना पत्र को पढ़ने लगी, लेकिन आरोपी इस बात से नाराज हो उठा। उसने बिना पढ़े ही पत्र रिसीव करने को कहा। उसके इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गालौज करनी शुरू कर दी। आरोपी ने गलत इरादे से उसका हाथ पकड़कर बाहर घसीट लिया। शोर मचाने पर कार्यालय में मौजूद दूसरे कर्मचारी भी वहां आ गए। उनके बीच-बचाव करने पर वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट सकी। आरोप है कि युवक ने कार्यालय में रखी पत्रावलियां भी फाड़ दी। वहां से धमकी देते हुए अपने साथियों के साथ फरार हो गया। नवाबाद इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed