फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cleaning workers of women's hospital boycotted work

Jhansi News: महिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 03 Sep 2024 06:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers of women's hospital boycotted work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में तैनात रहीं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के घर से लाखों रुपये कीमत का हार चोरी होने के मामले में पुलिस ने अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। यह जानकारी जैसे ही अस्पताल के अन्य सफाई कर्मियों को हुई तो उन्होंने कार्य बहिष्कार करते हुए सुपरवाइजर को वापस लाने की मांग शुरू कर दी। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सुपरवाइजर को पुलिस ने जाने दिया।
कुछ दिन पहले जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमन के निवास से उनका लाखों रुपये कीमत का हार चोरी हो गया था। शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली थाने में अस्पताल के एक सफाई कर्मी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। वहीं, इस मामले में अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर का नाम भी सामने आ रहा था। सोमवार काे पुलिस ने पूछताछ के लिए सुपरवाइजर को थाने में बिठाया था।
विज्ञापन

जैसे ही अन्य सफाई कर्मियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कार्य बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि सुपरवाइजर को वापस लाया जाए। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के बाद सुपरवाइजर को जाने दिया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज नारायण ने बताया कि चोरी के मामले में पूछताछ के लिए सुपरवाइजर को पुलिस ने बुलाया था, बाद में उसे वापस भेज दिया गया। कुछ समय के लिए सफाई कर्मियों ने काम रोका था हालांकि, बाद में सभी व्यवस्था बहाल कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed