फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cleaning workers of district hospital got half salary, CMS took the matter to Director General

Jhansi News: जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों को मिला आधा वेतन, सीएमएस ने महानिदेशक तक पहुंचाया मामला

Mon, 29 Jan 2024 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers of district hospital got half salary, CMS took the matter to Director General
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में आउटसोर्स पर तैनात सफाई कर्मियों के साथ उनकी निगरानी करने वाले सुपरवाइजर ने बड़ा खेल करा दिया है। यहां तैनात बीस कर्मियों के वेतन से सुपरवाइजर ने आधा पैसा कटवा दिया है। जिसके बाद कर्मियों के हाथ पूरे माह काम करने के बाद तीन हजार रुपये ही आए। इसकी शिकायत जब कर्मियों ने सीएमएस से की तो उन्होंने मामला मुख्यालय तक पहुंचा दिया।

बता दें कि जिला अस्पताल में साफ-सफाई के साथ ही ऑपरेशन थिएटर की हाईजीन के लिए एक फर्म द्वारा बीस सफाई कर्मी आउटसोर्स पर तैनात किए गए हैं। इनकी निगरानी के लिए कंपनी द्वारा सुपरवाइजर भी नियुक्त है। शनिवार को सफाई कर्मियों ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया कि उनका वेतन सात से साढ़े सात हजार रुपये तक है। बीते माह कर्मियों ने एक-दो दिन की छुट्टी ली थी। जिसके बाद सुपरवाइजर ने बीस कर्मियों के वेतन से तीन से लेकर साढ़े तीन हजार रुपये तक कटवा दिए हैं। मामले की जानकारी करने पर सीएमएस डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने भी पहली नजर में इसे अनुचित माना। साथ ही मामले को लेकर मिशन निदेशक और महानिदेशक स्वास्थ्य को पत्र लिखा है। उन्होंने पूरे मामले में जांच कराने की भी बता कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed