{"_id":"616c817792619d47280d6437","slug":"cleaning-campaign-starts-from-today-insecticide-will-be-sprayed-jhansi-news-jhs2068126145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सफाई अभियान शुरू, कीटनाशक को होगा छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सफाई अभियान शुरू, कीटनाशक को होगा छिड़काव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दिमागी बुखार और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण और सोमवार से एक नवंबर तक दस्तक अभियान संचालित होगा। इस दौरान शहर और गांवों में विशेष सफाई अभियान चलेगा। फॉगिंग के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव होगा।
विकास भवन में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान विभाग के अधिकारियों से बेहतर तरीके से अभियान में सहभागिता करने के लिए कहा गया। डीएम ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर्स, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोज अपने क्षेत्र के घरों का भ्रमण कर बुखार के रोगियों की सूची, क्षय रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची और कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर एनएनएम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय पर प्रस्तुत करेंगी। संचारी रोग अभियान के तहत साफ-सफाई, स्वच्छता, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों, पोखर के पास झाड़ियों की सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। हर शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की साप्ताहिक समीक्षा होगी। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के लिए 281 एएनएम, 1245 आशा कार्यकर्ता, 1040 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लगाया गया है। इस दौरान नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, एडीएम संजय पांडेय, राम अक्षयवर चौहान, बी प्रसाद, डॉ. एनके जैन, डॉ. सुधीर कुलश्रेष्ठ, डॉ. रविशंकर, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सुमित मिसुरिया, डॉ. प्रशांत जैन मौजूद रहे।