फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Class XII student dies in road accident

सड़क दुर्घटना में बारहवीं के छात्र की मौत

Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Class XII student dies in road accident
झांसी। आवास विकास कालोनी निवासी बारहवीं का छात्र सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बरूआसागर पुलिस के मुताबिक आवास विकास कालोनी निवासी शिवम पटौरिया (20) पुत्र राजीव इंटर का छात्र था। अपने एक साथी के साथ पिकअप भी चलाता था। बुधवार को वह अपने साथी नरेश के साथ पिकअप लेकर मऊरानीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बरूआसागर केे तैंदोल ब्रिज के पास पहुंचा, उसकी पिकअप अनियंत्रित हो गई और वहां खड़े वाहन से टकरा गई। इससे नरेश एवं शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों काफी देर तक वहीं पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। जेसीबी की मदद से गाड़ी को सीधा करके घायलों को बाहर निकाला गया। दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां शिवम की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई जबकि नरेश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed