{"_id":"690fa639e14ba929050dd8dd","slug":"clash-between-bhim-army-and-hindu-organizations-in-indergarh-jhansi-news-c-11-jhs1019-675634-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इंदरगढ़ में भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इंदरगढ़ में भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच झड़प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार दोपहर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा हिंदू संगठनों के बीच पुतला दहन को लेकर विवाद हो गया। मामला पथराव और झड़प तक पहुंच गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए इंदरगढ़ अस्पताल भेजा गया। कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हालात की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत में थाना प्रभारी इंदरगढ़ वैभव गुप्ता समेत अन्य थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। फिर एसडीओपी सेंवढ़ा अजय चानना और एएसपी सुनील शिवहरे भी मौके पर पहुंचे। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन करने के लिए अंबेडकर पार्क से रैली निकाल रहे थे।
ग्वालियर चौराहे के पास उन्होंने निर्धारित स्थल से करीब 25 फीट पहले ही शास्त्री का पुतला फूंक दिया। इसी दौरान वहां मौजूद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता विरोध में नारेबाजी करने लगे। हिंदू संगठन ने दलित पिछड़ा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव का भी पुतला फूंका। दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसे पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर संभाल लिया। इसके बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता इंदरगढ़ थाने पहुंचे और शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने हिंदू संगठनों पर गालियां देने और कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया। थाने से लौटते समय रास्ते में दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर कैनन से भीड़ को खदेड़ा। इसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं, सनातन हिंदू संगठन के नगर अध्यक्ष शिरोमणि सिंह राठौर का कहना है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जात-पात मिटाने और सनातन एकता की बात करते हैं।
हम संतों का पुतला जलने नहीं देंगे। अगर किसी को विरोध करना है तो नेताओं का करें, संतों का नहीं। ‘सनातन एकता पदयात्रा’ के विरोध में दामोदर यादव ने हाल ही में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। दामोदर ने आरोप लगाया कि शास्त्री ने हरियाणा में उन्हें गालियां दीं और धमकाया।
पुलिस ने दोनों संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर लिया है। थाना प्रभारी वैभव गुप्ता का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में हैं। कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।