फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   civic amenities in suje khan khidki chhetra

पानी, बिजली का रोना, कूड़े के ढेर

Wed, 04 May 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
civic amenities in suje khan khidki chhetra
civic amenities, jhansi hindi news - फोटो : amar ujala
झांसी। पानी का संकट, गंदगी के ढेरों से फैलते संक्रमण जैसी अनेक समस्याओं से प्रतिदिन जूझते हैं सूजे खां खिड़की क्षेत्र के निवासी। कई बार नगर निगम सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों के कार्यालय में समस्याओं को लेकर शिकायत की गई पर कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में व्याप्त तमाम समस्याओं पर असलम ने बताया कि सूजे खां खिड़की, खारा कुआं, कब्रिस्तान क्षेत्र में पानी का संकट है। इन मुहल्लों में जल संस्थान की पाइप लाइन तो है, लेकिन पानी नहीं आता है। वहीं, हैंडपंप भी नहीं है। ऐसे में लोगों क ो गुदरी, गोलाकुआं सहित विभिन्न क्षेत्रों में पानी के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन


शहनाज के मुताबिक गंदगी के ढेर एक - एक माह तक लगे रहते हैं, जिससे बदबू के अलावा संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। कई बार लोगों ने नगर निगम को सूचना दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। वहीं, पानी की समस्या भी विकराल बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा प्रसाद ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय का कुछ लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, इस कारण मोहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्ट्रीट लाइट भी खराब पड़ी हुई है, जिससे रात में अंधेरा हो जाता है और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में तमाम समस्याएं हावी हैं। अधिकांश परिवारों को जल संकट के अलावा कई बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बरसात के दौरान यहां गंदगी के ढेर लगे होने एवं जलभराव के चलते हजारों लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत आती है।


खुले नाले के हिस्से बने खतरनाक
सूजे खां खिड़की क ा गहरा नाला इन दिनों आवागमन की दृष्टि से लोगों के लिए बेहद खतरनाक बना हुआ है। मुख्य मार्ग से जुड़े नाले के कई हिस्सों पर सुरक्षा के लिहाज से लोहे का जाला नहीं लगे होने पर अक्सर जानवर उसमें गिरकर फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त नाले में कई बार वाहन चालक भी गिरकर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed