फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   City Kotwal starts Holika Dahan in Jhansi

Jhansi News: झांसी में शहर कोतवाल करते हैं होलिका दहन की शुरुआत

Wed, 20 Mar 2024 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
City Kotwal starts Holika Dahan in Jhansi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। होली के त्योहार पर जिले में होलिका दहन की अनोखी परंपरा है। यहां शहर कोतवाल होलिका दहन करते हैं। झांसी में राजा गंगाधर राव के समय से यह परंपरा चली आ रही है, जो आज भी जारी है। जिले में शहर कोतवाल द्वारा होलिका दहन की शुरुआत की जाती है। इस वर्ष भी घास मंडी स्थित मुरली मनोहर मंदिर के सामने होलिका दहन किया जाएगा।

बताया जाता है कि झांसी में 1854 में सबसे पहले शहर कोतवाल द्वारा होलिका दहन किया गया था। 1853 में झांसी के महाराज गंगाधर राव के निधन के बाद जो पहली होली आई उसे झांसी के लोगों ने नहीं मनाया था। उस समय शहर कोतवाल द्वारा ही होलिका दहन करके होली पर्व की शुरुआत की गई थी। तभी से आज तक यह परंपरा चली आ रही है। घास मंडी स्थित मुरली मनोहर मंदिर के सह व्यवस्थापक हर्षल गोलवलकर ने बताया कि होलिका दहन की तैयारियां कर ली गई हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी शहर कोतवाल होलिका दहन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed