फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   city hospital in water

जिला अस्पताल में भरा पानी

Sun, 11 Aug 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
city hospital in water
ललितपुर। जिला अस्पताल परिसर में बरसात का पानी भरा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से जलभराव की वजह से मजबूरन मरीज को भरे पानी से होकर ही निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों का 24 घंटे आना- जाना लगा रहता है। ऐसे में बरसात से जिला अस्पताल परिसर में जलभराव हो रहा है। इसका कारण नालियों की साफ-सफाई ठीक से नहीं होना है। सड़क पर गड्ढे होने से भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि परिसर के मुख्यद्वार के सामने ही जलभराव है। मोर्चरी के सामने सड़क में गड्ढा होने से भी पानी भर रहा है। इससे लोगों को मोर्चरी की दीवार के किनारे व गार्डन के किनारे से होकर निकलना पड़ रहा है। लेकिन, वाहन खड़े होने से पानी से ही निकलना पड़ रहा है। साथ ही पैदल आने वाली महिला मरीज व बच्चे इसी पानी से होकर निकल रहे हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिला अस्पताल के अफसर बेपरवाह है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वासवानी का कहना है कि नालियों की सफाई कराकर परिसर में भरे पानी को निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed