फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   City garbage dishevel

शहर की सूरत बिगाड़ रहे कचरे के ढेर

Sun, 30 Aug 2015 11:23 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
भले ही स्वच्छ भारत अभियान की प्रक्रिया में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जुटी हों, लेकिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कूडे़ के ढेर कुछ और ही सच्चाई बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएवी विद्यालय के सामने स्थित कूड़ा घर क ा कचरा क ंटेनर के अभाव में इधर-उधर छितरा हुआ है। सड़क पर बिखरी गंदगी एवं उसे निवाला बनाते आवारा जानवर लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं। वहीं इससे संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी अर्जुन के मुताबिक नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा नियमित सही तरीके से सफाई नहीं की जाती है, वहीं कुछ लोग कचरा यहां-वहां डाल देते हैं, जिससे गंदगी पसरी रहती है।
विज्ञापन

दतिया गेट से पूर्व एक बालिका शिक्षण संस्था के सामने भी इसी तरह के हालत हैं। कंटेनर होने के बावजूद भी कचरा मुख्य मार्ग पर फैलने से जानवरों की मौजूदगी लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। इसी प्रकार गंदगी के ढेरों से नगर का सूजे खां खिड़की क्षेत्र, गनपत खिड़की सहित कई क्षेत्र हैं, जहां लोग प्रतिदिन गंदगी के अलावा उससे उत्पन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर निगम में कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed