{"_id":"5fde5a388ebc3e3f7d1e1ded","slug":"city-face-destroy-atikraman-jhansi-news-jhs183927356","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण ने बिगाड़ी शहर के चौराहों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण ने बिगाड़ी शहर के चौराहों की सूरत
विज्ञापन
झांसी। अतिक्रमण ने शहर के मुख्य चौराहों की सूरत बिगाड़ दी है। सड़क किनारे लगाए गए बड़े बड़े होर्डिंग तो हादसे की वजह बन रहे हैं लेकिन प्रशासन फिर भी अनजान बना है। कई चौराहे तो जाम से जूझते रहते हैं। स्थानीय दुकानदारों के अलावा रहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
1- इलाइट चौराहा
इलाइट चौराहा शहर का सबसे व्यस्त चौराहों में शुमार है। शहर में किसी जगह जाने के लिए इसी चौराहे से गुजरना पड़ता है। लेकिन आसपास के दुकानदारों ने चौराहे पर अतिक्रमण कर लिया है। जिसके चलते चौराहे की तस्वीर बदल गई है।
2- कचहरी चौराहा
कचहरी चौराहे से शहर, बस स्टैंड, सदर बाजार के अलावा न्यायालय व वकीलों के चैंबरों की ओर जाने के लिए इसी चौराहे से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने के कारण यहां हर समय जाम कर स्थिति रहती है।
विज्ञापन
3- मिनर्वा चौराहा
जिला अस्पताल व अस्थायी ट्रांसपोर्ट नगर होने के कारण मिनर्वा चौराहे पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। लेकिन चौराहे के आसपास अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर ही कब्जा जमा लिया है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
4- जेल चौराहा
यह चौराहा जिला मुख्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा झांसी-ललितपुर राजमार्ग होने के कारण हल्के व भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। यहां पर भी ठेले व स्थानीय दुकानदारों ने चौराहे के आसपास अवैध कब्जा जमा लिया है।
5- मानिक चौक तिराहा
शहर का सबसे पुराना बाजार होने के कारण शहरी व ग्रामीण इलाके के लोगों खरीदारी करने के लिए आते हैं। चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के आसपास ठेले वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिसके चलते यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
6- गोविंद चौराहा
गोविंद चौराहे के आसपास फर्नीचर मार्केट व बांस-बल्ली मार्केट होने के कारण लोगों की भी भीड़ जमा रहती है। इसके अलावा भारी वाहनों का जमावड़ा रहता है। दुकानदारों द्वारा सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर लिया है। इससे हमेशा जाम लगा रहता है।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले से मानिक चौक में खरीदारी करने के लिए आए हैं। बाजार में अतिक्रमण होने के कारण एक घंटे से जाम में फंसे रहे। सिद्धार्थ, दतिया
शहर के हर बाजार व चौराहों पर अतिक्रमण के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजारों में खरीदारी करने में बढ़ी परेशानी होती है। नेहा, राहगीर
गोविंद तिराहे पर दुकानदारों द्वारा सड़कों पर ही भारी वाहनों को खड़ा कर सामान लोड किया जाता है। जिसके चलते पल भर में ही जाम लग जाता है। राजीव अग्रवाल, दुकानदार
भारी वाहन चालकों द्वारा सड़क पर ही वाहनों को खड़ा किया जाता है। इसके अलावा दुकानदारों ने भी अतिक्रमण कर लिया है। जिससे हर समय जाम की स्थिति रहती है। मृदुल बिंदल, दुकानदार