{"_id":"60f484de8ebc3e6d3202268c","slug":"city-dwellers-will-get-another-new-park-jhansi-news-jhs199866672","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी वासियों को मिलेगा एक और नया पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी वासियों को मिलेगा एक और नया पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर वासियों को मिलेगा एक और नया पार्क
झांसी। दुर्ग की तलहटी में अरबन हाट के पीछे उबड-खाबड़ पड़ी लगभग तीन एकड़ जमीन पर पार्क को विकसित करने की योजना झांसी विकास प्राधिकरण ने बनाई है। पार्क में आधुनिक लाइटों के साथ ही डिप इरिगेशन को लगाया जाएगा। निमार्ण कार्य पर लगभग 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
सालों से वीरान पड़ी उबड़-खाबड़ जमीन को समतल कर पार्क के निर्माण की योजना बनाई गई थी। योजना के तहत पार्क में हरियाली बिखेरने के लिए पौधों को लगाया जाएगा। पौधों को पानी देने के लिए डिप इरिगेशन प्लांट को स्थापित किया जाएगा, जिससे पौधों पर हमेशा ही पानी की बूंदे टपकती रहेंगी। पार्क के एक भाग में योगा सेंटर बनाया जाएगा। सैर सपाटे के लिए आने वाले लोगों के लिए आधुनिक हरी घास को लगाया जाएगा। वहीं पार्क में बैठने के लिए संगमरमर के पत्थरों से बनी बेंचों को स्थापित किया जाएगा। रोशनी के लिए पार्क के चारों ओर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। मनोरंजन के लिए पार्क में म्यूजिक सिस्टम भी लगाया जाएगा।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि अरवन हाट के पीछे पार्क की योजना को तैयार किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।