फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   city congrass president detained

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद

Thu, 28 May 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
city congrass president detained
city congrass president detained
झांसी। पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ को घर पर ही नजरबंद कर दिया ।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने इलाइट चौराहे जा रहे थे। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इस बात का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनको घर पर ही नजरबंद कर दिया। वहीं, इलाइट चौराहे पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस अवसर विवेक बाजपेयी, प्रकाश गुप्ता, राम कुमार शुक्ला, मनीराम कुशवाहा ,योगेंद्र सिंह पारीछा, उपस्थित रहे।
इधर, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि पंडित नेहरू ने अखंड भारत का निर्माण किया। पूर्व प्रदेश महासचिव इदरीश खान ने कहा कि उनको बच्चों से बड़ा प्रेम था। एक अन्य गोष्ठी में प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि पंडित नेहरू ऐसे में समय में प्रधानमंत्री बने जब देश गरीबी, भूखमरी, अशिक्षा जैसी महामारियों से जूझ रहा था। इस मौके पर अरविंद कुमार, शेखर नलवंशी, मुनीष गर्ग, शिवम अहिरवार, अरुण अहिरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश की महान विभूति थे नेहरू जी
झांसी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56 वीं पुण्यतिथि पर क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किए। अध्यक्ष ने कहा कि नेहरू जी ने देश की महान विभूति थे। इस दौरान उन्होेंने जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की। इस मौके पर रामेश्वर राय, अंकित राय व रामकुमार शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed