फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Citizens will be able to enjoy Atal Ekta Park

अटल एकता पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे शहरवासी

Sat, 20 Nov 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Citizens will be able to enjoy Atal Ekta Park
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11.30 करोड़ की लागत से बने अटल एकता पार्क का रिमोर्ट के जरिए लोकार्पण किया। इसके साथ ही महानगरवासियों को एक खूबसूरत पार्क का तोहफा मिल गया। पार्क में कई सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी भी बनी है। इसके अलावा यहां कैफेटेरिया, वॉकिंग ट्रैक समेत ओपन थियेटर भी बनाए गए हैं। यह बुंदेलखंड के सबसे खूबसूरत पार्कों में से एक है।
विज्ञापन

करीब 40 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैले इस पार्क का निर्माण पूरा कराने में जेडीए को करीब तीन साल लग गए। इसका निर्माण वर्ष 2018 से आरंभ हुआ था। पार्क का निर्माण कई माह पहले ही पूरा कर लिया गया। उसके बाद से इसके खुलने का इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार शुक्रवार को उनका इंतजार खत्म हुआ। प्रधानमंत्री ने रिमोट के जरिए इस भव्य पार्क का लोकार्पण किया। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित के मुताबिक पार्क के अंदर पुस्तकालय, जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम, किड्स जोन, योग स्थल एवं ओपन थियेटर बनाए गए हैं। पार्क के बीचों-बीच 800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में दो मंजिला अष्टकोणीय भवन में पुस्तकालय बना है। यहां आठ हजार से अधिक पुस्तकें रखी गई हैं। साहित्य प्रेमी एवं विद्यार्थी ई-लाइब्रेरी का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। पार्क के भीतर कई सुविधाओं से लैस ओपन थियेटर बना है। यहां पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। पार्क के चारों ओर 400 मीटर वॉकिंग ट्रैक भी बना है। इसके बगल में ओपन जिम बनाया गया है। अंदर कैफेटेरिया बनाई गई है। यहां लोग स्नैक्स आदि का लुफ्त उठा सकेंगे। पूरे पार्क को खूबसूरत दूधिया लाइटों से सजाया गया है। रात में इसकी अलग छटा दिखाई दे रही है। बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में 50 से अधिक झूले लगाए गए हैं। जेडीए वीसी के मुताबिक लोकार्पण के बाद पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed