फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   church decorated, christmus tree hotspots

गिरजाघर सजे, क्रिसमस ट्री व चरनी बनी आकर्षण

Tue, 24 Dec 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
church decorated, christmus tree hotspots
क्रिसमस के मौके पर सेंट ज्यूड्स चर्च में प्रतिदिन लोग प्रार्थना को जुट रहे हैं।
महानगर के गिरजाघर रंगबिरंगी झालरों, चमकते स्टारों से सज गए हैं। क्रिसमस ट्री के आकर्षण में लोग बंधे हुए हैं। प्रभु यीशु के जन्म की झांकी चरनी भी अधिकांश गिरजाघरों में तैयार हो गई है। वहीं सिटी चर्च में कैंडल मार्च, बोन फायर का आयोजन हुआ। सीपी मिशन चर्च को युवाओं व बच्चों ने आकर्षक सजाया।
विज्ञापन

सिटी चर्च में संडे स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस कार्यक्रम कर प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित लघु नाटिका को प्रस्तुत किया। उन्होंने कैरोल्स गीत गाए, जिन्हें सांता क्लॉज ने आकर्षक उपहार दिए। इसके बाद देर शाम युवाओं ने बोन फायर में हिस्सा लिया और चर्च परिसर में कैंडल मार्च निकाला। प्रभु यीशु के गीत गाए और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कि ए। इस अवसर पर अनिल, राजेश क्रोजर, अनुज शैलेंद्र, बॉबी राजा, ओसिन, डिंपल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रेव्हरन राजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

क्रिसमस की तैयारी डेढ़ माह पहले से शुरू हो जाती है। घर की सजावट शुरू हो जाती है। क्रिसमस ट्री, स्टार, बेल्स लगाए जाते हैं।
महिमा जॉन
क्रिसमस का त्योहार सभी लोगों को जोड़ता है। घरों में पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। क्रिसमस केक बन चुके हैं।
संजय लाल
त्योहार को लेकर बच्चे, युवा सहित सभी उत्साहित हैं। क्रिसमस ट्री को भी सजाया जा चुका है। इंतजार है क्रिसमस का।
शोभना सोलोमन
प्रभु यीशु समूची दुनिया को शांति और समानता का संदेश देते हैं। सभी लोग संकल्प लें कि हम उनके बताए मार्ग पर मिलकर चलेंगेे।
संदीप
क्रिसमस का त्योहार आज विश्व में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। सांता क्लॉज सभी को आकर्षक उपहार देते हैं।
शैरिन नैंसी
प्रभु यीशु ने जगत का उद्धार किया है। वह हम सभी के मुक्तिदाता हैं। क्रिसमस का पर्व हमेशा हमारे लिए खास रहता है।
आसिता
सभी को साल भर क्रिसमस पर्व का इंतजार रहता है। आज भी उतने ही उत्साह से यह पर्व सभी मनाते हैं, जो पहले मनाते थे।
कविता
सभी चर्चों की कैरल्स पार्टियां, जिनमें बच्चे, युवा सहित सभी वर्ग के सदस्य होते हैं, लोगों को प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देते हैं।
सिस्टर सैमुअल
क्रिसमस का खास पकवान केक होता है। कई लोग घरों में इसे बनाते हैं, साथ ही बेकरियों में भी तैयार कराया जाता है।
प्रवीण
त्योहार पर सजावट में क्रिसमस ट्री, स्टार्स, बेल्स, सेंटा क्लॉज और बिजली की रंगबिरंगी झालरों का उपयोग करते हैं।
अनम्मा
क्रिसमस का त्योहार हमेशा सभी लोगों के लिए आकर्षक रहता है। घर के बडे़ सदस्य सांता क्लॉज के रूप में बच्चों को उपहार देते हैं।
नेहा
कई अन्य देशों की तरह भारत में भी क्रिसमस का पर्व उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। त्योहार को लेकर बाजार सज जाते हैं।
रोहिणी
सभी घरों में पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केक बनकर तैयार हो चुके हैं। क्रिसमस ट्री उपहारों से सजाए जा चुके हैं।
जैनिट पॉल
महानगर के बाजार में सांता क्लॉज की कई आकर्षक ड्रेस हैं। इसके अलावा प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों वाली तस्वीरें भी आकर्षक हैं।
सिस्टर अंजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed