{"_id":"5ff75f068ebc3e34015bb7c4","slug":"chotu-cylendor-find-kirana-shop-jhansi-news-jhs1854778119","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान से मिलेगा छोटू सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान से मिलेगा छोटू सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में लोगों को अब किराने की दुकान से भी गैस सिलिंडर मिल जाएगा। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (इंडेन) ने प्रवासी लोगों को सहूलियत देने के लिए छोटू सिलिंडर योजना शुरू की है। जिसके तहत लोगों को महज पहचान पत्र पर गैस कनेक्शन और पांच किलो का सिलिंडर मिल जाएगा। बृहस्पतिवार को महानगर में इंडेन के अधिकारियों ने योजना का शुभारंभ किया।
दरअसल, महानगर में बाहरी जिलों से तमाम लोग कुछ दिनों या महीनों के लिए प्रवास पर आते हैं। ऐसे लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग ब्लैक में गैस सिलिंडर लेते हैं। साथ ही, लोगों के पास स्थायी पते का प्रमाण न होने से गैस कनेक्शन नहीं मिल पाता। इसे लेकर इंडेन गैस ने छोटू सिलिंडर योजना शुरू की है। जिसके जरिए लोगों को पहचान पत्र पर पांच किलो का गैस सिलिंडर मिल सकेगा। इसके लिए महानगर में छह रिटेल आउटलेट और 19 किराने की दुकानों का चिन्हांकन किया गया। इंडेन के सेल्स ऑफिसर हर्ष गुप्ता ने बताया कि लोगों को पांच किलो का सिलिंडर एक पहचान पत्र पर मिल जाएगा। नए कनेक्शन के लिए 1466.50 रुपये और रिफिल 422.50 रुपये में मिल सकेगी।