{"_id":"61c5dd0128a1d772431f5246","slug":"cho-and-staff-nurse-killed-in-truck-car-collision-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ट्रक-कार की भिड़त में सीएचओ और स्टॉफ नर्स की दर्दनाक मौत, एरच-गुरसराय सड़क मार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ट्रक-कार की भिड़त में सीएचओ और स्टॉफ नर्स की दर्दनाक मौत, एरच-गुरसराय सड़क मार्ग पर हुआ हादसा
Fri, 24 Dec 2021 08:15 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/एरच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/एरच
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:15 PM IST
सार
एरच-गुरसराय सड़क मार्ग पर शुक्रवार तड़के ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एरच-गुरसराय सड़क मार्ग पर शुक्रवार तड़के ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एवं स्टॉफ नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार भोर को करीब चार बजे एरच के मीरा साहब बाई पास के पास गुरसराय की ओर से आ रही कार की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
कार में सवार ललितपुर के मड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ देवेंद्र कुमार (30) पुत्र रामसजीवन निवासी जालौन एवं उनके साथ स्टॉफ नर्स के तौर पर तैनात साधना पटेल (27) पुत्री रामबाबू पटेल निवासी सुल्तानपुर कोर्ट, हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर थोड़ी देर में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन