फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chirgaon police station in-charge line spot, video maker suspended

Jhansi News: चिरगांव के थाना प्रभारी लाइन हाजिर, वीडियो बनाने वाला दरोगा निलंबित

Fri, 07 Apr 2023 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chirgaon police station in-charge line spot, video maker suspended
झांसी। चिरगांव थाने के दो सिपाहियों का ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद इसकी गाज थाना प्रभारी विनय साहू पर भी गिर पड़ी। शुक्रवार को एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के साथ ही वहां तैनात दरोगा बृजेश सिंह को निलंबित कर दिया। दरोगा पर ही वीडियो बनाने का आरोप है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर चिरगांव थाने में तैनात दो सिपाहियों की हरकतें वायरल हो गई थीं। एक वीडियो में कांस्टेबिल ऋषि पाल सिंह बेल्ट से एक व्यक्ति की थाने के अंदर पिटाई करता नजर आ रहा है जबकि दूसरे ऑडियो-वीडियो में चालक ड्राइवर हेड कांस्टेबिल जग जीवन माथुर एक मामले के लिए पैसों की लेन-देन की बात करते हुए सुनाई पड़ रहा है। यह दोनों मामले सामने आने के बाद एसएसपी राजेश एस ने इसकी जांच सीओ सदर प्रज्ञा पाठक को सौंप दी। प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने के बाद दोनों ही सिपाहियों को बृहस्पतिवार देर शाम निलंबित कर दिया गया। उधर, शुक्रवार को थाने के भीतर का वीडियो बनाने पर दरोगा बृजेश सिंह का नाम सामने आ गया। दरोगा की भूमिका सामने आने के बाद एसएसपी ने उसे भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उधर, थाने में चल रही इस अनुशासनहीनता को रोक पाने में नाकाम रहने पर थाना प्रभारी विनय साहू को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह एसएसपी ने पीआरओ रहे जेपी पाल को यहां का नया थाना प्रभारी बनाया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की जांच अभी सीओ प्रज्ञा पाठक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed