फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chills increased: Jhansi was the coldest in the state, mercury reached 4.5 degrees

ठिठुरन बढ़ी: उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा झांसी, पारा पहुंचा 4.5 डिग्री

Sun, 19 Dec 2021 01:18 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 19 Dec 2021 01:18 AM IST
सार

झांसी के बाद मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली भी सर्वाधिक ठंडे जिलों में रहे। यहां का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि रविवार को भी ऐसी ही ठंडक रहेगी। शीतलहर चलने से दिन में भी गलन रहेगी।

विज्ञापन
Chills increased: Jhansi was the coldest in the state, mercury reached 4.5 degrees
बढ़ी ठिठुरन - फोटो : ANI

विस्तार

पहाड़ों की तरफ से आ रहीं सर्द हवाओं ने शनिवार को झांसी को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला कर दिया। 24 घंटे में झांसी का न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर चली शीत लहर चली।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही बदली छाई रही। 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से वातावरण में ठंडक घुल गई। दिन में अधिकतम तापमान शुक्रवार की तुलना में तीन अंक गिरकर 18 डिग्री सेल्यिसस रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली मगर हवाओं ने उसका असर नहीं पड़ने दिया। दिन भर शीतलहर चलती रही। शाम होते-होते ठंडक और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन


झांसी के बाद मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली भी सर्वाधिक ठंडे जिलों में रहे। यहां का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि रविवार को भी ऐसी ही ठंडक रहेगी। शीतलहर चलने से दिन में भी गलन रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed