{"_id":"5eb1b6ff8ebc3e902120883b","slug":"children-studdy-worry-to-his-mother-jhansi-news-jhs166073641","type":"story","status":"publish","title_hn":"मम्मियों को सता रही बच्चों की पढ़ाई की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मम्मियों को सता रही बच्चों की पढ़ाई की चिंता
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के दौरान सरकार के निर्देश पर चल रही ऑनलाइन पढ़ाई मम्मियों के लिए सिरदर्द बन रही है। लगातार ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में माइग्रेन, आंखों में जलन, दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके चलते अभिभावकों ने ऑनलाइन क्लास के दौरान अंतराल देने की मांग की है। इसके साथ ही बच्चों को घर पर पढ़ाने में भी मम्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
जिले के तमाम स्कूल इन दिनों बच्चों को ऑनलाइन क्लास के जरिए शिक्षा दे रहे हैं। तमाम स्कूल लगातार चार से पांच घंटे तक ऑनलाइन क्लास चलाते हैं। इसे लेकर बच्चों में शारीरिक विकार आंखों में जलन, सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन क्लास के दौरान बच्चों को विषय को समझने में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही कुछ स्कूलों ने मई माह के मध्य में परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इसे लेकर भी मम्मियों की दिक्कत बढ़ गई है। वहीं मम्मियों का कहना है कि स्कूल बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऑनलाइन क्लास में बच्चे विषय को अच्छे से समझ नहीं पाते हैं। स्कूल शिक्षा का अलग ही महत्व है। इसके साथ ही ऑनलाइन क्लास के दौरान स्कूलों को एक घंटे का अंतराल देना चाहिए।
ऑनलाइन क्लास से बच्चों में शारीरिक समस्याएं बढ़ रही हैं। आंखों में जलन, सिर दर्द जैसे विकार सामने आ रहे हैं। इसलिए क्लॉस में अंतराल दिया जाए।- शमा बानो, ईसाई टोला
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लगातार मोबाइल को देखने से आंखों में दिक्कत बढ़ रही है। स्कूली शिक्षा का अलग महत्व है।- बबीता साहू, सीपरी बाजार
स्कूलों ने मई माह के मध्य में परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जबकि बच्चे अब तक कोर्स को पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं। बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।- मिनी, नगरा
लगातार पढ़ाई से बच्चों में चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। स्कूलों को ऑनलाइन क्लास के दौरान एक घंटे का अंतराल देना चाहिए।- रोशनी, नगरा