{"_id":"5d9ca95d8ebc3e017941fac4","slug":"children-stop-to-drink-wine-they-burnt-jhansi-news-jhs149825893","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: शराब पीने से रोका तो नर्स के बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: शराब पीने से रोका तो नर्स के बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, झुलसे
Wed, 09 Oct 2019 03:46 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की शाम को शराब पीने से मना करने पर दो युवकों ने स्टाफ नर्स के बच्चों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इससे दोनों झुलस गए। घटना के बाद बच्चों के चिल्लाने पर दोनों युवक मौके से भाग गए। स्टाफ नर्स शीला पांडेय की तहरीर पर दुरटिया निवासी दुर्गेश पुत्र फूलचंद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स शीला पांडेय परिसर में ही बने आवास में ही रहतीं हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को उनके बेटे अभय और अमित खेल रहे थे। परिसर में ही बैठकर दो युवक शराब पी रहे थे। बच्चों ने देखा तो उनको अस्पताल में शराब पीने से मना किया। इस पर युवकों ने बच्चों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
आग लगने से अभय का चेहरा और अमित के बाल झुलस गए। घटना के बाद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। लोगों को आता देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए। दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज कराया गया। उनमें से एक की पहचान दुर्गेश के रूप में की गई जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी। स्टाफ नर्स की तहरीर पर दुर्गेश और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन