{"_id":"62a39e9a14b4e7453e45e6b9","slug":"children-s-police-station-will-be-opened-in-every-district-dr-priya-ranjan-jhansi-news-jhs222570347","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले में खोला जाएगा बाल थाना : डॉ. प्रियरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले में खोला जाएगा बाल थाना : डॉ. प्रियरंजन
विज्ञापन
झांसी। राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. प्रियरंजन आशु ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि हर जनपद में बाल थाना खोला जाएगा, इसके लिए सुझाव बाल आयोग की वेबसाइट balayog.com पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की सौ मीटर की परिधि में मादक पदार्थों की बिक्री न की जाए।
डॉ. प्रियरंजन ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हर कांवेंट स्कूल में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को प्रवेश देना अनिवार्य है। बीएसए इसका अनुपालन कराएं। जनपद में मान्यता प्राप्त, अनुदानित मदरसे ही संचालित होंगे और हर मदरसे में राष्ट्रगान होना चाहिए। उन्होंने बीएसए सहित अन्य अधिकारियों को जुलाई में विद्यालय शुरू होने पर स्कूली वाहनों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। सभी विद्यालयों में चिल्ड्रेन क्लब स्थापित किए जाएं, इसमें कक्षा छह से 12 तक 20 से 25 बच्चे होंगे।
बच्चों की समस्या संबंधी सुझाव हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दे सकते हैं। इससे पहले उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करने के निर्देश दिए। मोंठ तहसील में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें बच्चों के संरक्षण को लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई।
विज्ञापन
शराब विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि किसी भी नाबालिग बच्चे को मादक पदार्थ न बेचा जाए। समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, अपर नगर मजिस्ट्रेट शशिभूषण, सीओ प्रज्ञा पाठक, जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार, डीआईओएस कोमल यादव, बीएसए वेदान, डीपीओ नरेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल, बाल कल्याण समिति के राजीव शर्मा, संतराम, मौजूद रहे।