फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children reaching the playgrounds giving up the fascination of mobile

मोबाइल का मोह त्याग खेल के मैदानों में पहुंच रहे बच्चे

Tue, 31 May 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Children reaching the playgrounds giving up the fascination of mobile
झांसी। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही खेल के मैदानों में बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले दो सालों से घरों में रहकर जो बच्चे मोबाइल और टीवी के आदी हो चुके थे, वे भी अब खेल के मैदान में आने लगे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में बच्चे घर पर बैठकर मोबाइल और टीवी के आदी हो गए थे। वहीं घर पर रहकर बच्चों की शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे थे। बच्चों में यह प्रभाव स्कूलों में शिक्षकों और घरों में मां-बाप को भी देखने मिल रहा था। कहते हैं कि खेल तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। स्कूलों में समर कैंप में जहां बच्चों ने डांस, जूडो-कराटे, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी आदि सीखा, तो वहीं दूसरी ओर कई बच्चे खेल के मैदानों में ही खेल सीखने पहुंचने लगे हैं। ध्यानचंद स्टेडियम में सुबह और शाम बच्चों की खेल सीखने के लिए बच्चों की भीड़ उमड़ने लगी है। उसमें से कुछ छोटे बच्चे तो वो भी हैं जो कोरोना काल के बाद से लगातार यहां सीखने आ रहे हैं। जबकि कुछ गर्मी की छुट्टी में जूडो, बॉक्सिंग आदि सीखने आने लगे हैं।
विज्ञापन

दोनों बहनें सीखने आ रहीं बॉक्सिंग
-वैष्णवी साहू (कक्षा 3) और श्रद्धा साहू, (कक्षा 2) दोनों बहनें बॉक्सिंग सीखने आती हैं। बच्चियों ने बताया हमें मैरीकॉम नहीं बनना, हमें अपना नाम बनाना है। उनके कोच ने बताया कि दोनों बच्चियां गरीब परिवार से हैं, लेकिन सीख बहुत जल्दी रही हैं। ऐसे ही मेहनत करती रहीं तो, झांसी का नाम पूरे देश में रोशन कर सकती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इन बच्चियों के साथ संवाद भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो सीखने में बढ़ रहा बच्चों का क्रेज
-जूडो कोच हरीश चंद राजपूत ने बताया कि लगभग 10-12 बच्चे गर्मी की छुट्टियों में जूडो सीखने आए हैं। इसमें हर उम्र के बच्चे शामिल हैं, लेकिन छोटी कक्षाओं के बच्चों की संख्या ज्यादा है। बच्चों ने कहा कि शुरू में हम मम्मी-पापा के कहने पर आ रहे थे, लेकिन अब जूडो सीखने में मजा आ रहा है। अब तो स्कूल खुलने के बाद भी हम जूडो सीखने के लिए समय निकालेंगे। लड़कियों ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed