फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   children news lalitpur

नौ हजार से अधिक बच्चे टीकाकरण से वंचित

Sat, 07 Oct 2017 12:51 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 07 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
children news lalitpur
chileren news lalitpur - फोटो : demo pic
मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का नाम बदलकर जहां सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का नाम दिया गया है, वहीं उक्त अभियान का निर्धारित लक्ष्य से दो वर्ष पहले  अर्थात 2018 में पूरा करने के आदेश शासन ने दिए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित मीडिया वर्कशॉप में स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है।  
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित मीडिया वर्कशॉप में जानकारी देते हुए अपर चिकित्साधिकारी डा. जेएस बक्शी ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के तहत लाभार्थी गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का 90 प्रतिशत लक्ष्य पहले वर्ष 2020 तक किया जाना था, लेकिन अब शासन द्वारा इसमें बदलाव करते हुए यह टीकाकरण 2018 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण छह बिंदुओं में निर्धारित किया गया है। इसके तहत पहला जहां एएनएम पद खाली यानि उपकेंद्र रिक्त चल रहे हैं। दूसरा ऐसे क्षेत्र जहां तीन महीने से टीकाकरण नहीं हो सका है। तीसरा ऐसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र जहां भुवंतु अर्थात जहां ऐसी अस्थायी आबादी बस जाती है, जो व्यवसायिक उद्देश्य से कुछ समय के लिए किसी क्षेत्र में रहने लगते हैं और वह कार्य पूरा होने पर अन्य स्थानों पर पलायन कर जाते हैं, जैसे लोहगड़िया आदि समुदाय के लोग। चौथे बिंदु में ऐसे क्षेत्र आएंगे जहां नियमित टीकाकरण होता है, लेकिन वहां अन्य गांव के लोग टीकाकरण को पहुंचते हैं। पांचवे बिंदु के तहत ऐसा क्षेत्र जहां ऐसी बीमारियां हो जाएं कि उस दौरान वहां टीकाकरण से रोका गया हो। अंतिम बिंदु ऐसा क्षेत्र जहां नियमित टीकाकरण का आच्छादन कम हो। उक्त अभियान के लिए आंगनबाड़ी और आशाओं के माध्यम से हेड काउंसिल सर्वे कराया गया था, जिसके आधार पर  गर्भवती महिलाओं और ऐसे बच्चों को चिन्हित किया गया था, जिनका टीकाकरण होना है।
विज्ञापन


यह अभियान चार चरणों में होगा, पहला चरण इस माह में अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर और अगले वर्ष जनवरी में होगा। हालांकि इस अभियान की शुरुआत तो सात अक्टूबर से ही होनी थी, लेकिन अब सात अक्तूबर को इसकी शुरुआत के लिए रैली का आयोजन ही किया जाएगा, जबकि नौ अक्टूबर को पहले दिन टीकाकरण की शुरुआत होगी। सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के लिए पूरे देश में 117 जनपदों और 18 शहरी क्षेत्रों को चुना गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में इसके लिए 52 जिले और आठ शहरी क्षेत्रों को चुना गया है। सीएमओ डा. प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत टीकाकरण के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन से पहली बार में बुखार आता है और टीकाकरण वाले अंग में सूजन आती है। यह वैक्सीन तीन चरणों में लगाई जाती है, जिसमें तीसरे चरण में ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने आगे बताया कि गत 21 जुलाई से आठ अगस्त में हुए एक सर्वे में जनपद में 9, 868 बच्चे और 5, 394 महिलाएं उक्त टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। मीडिया वर्कशॉप में डा. भाग्यश्री, डा.राजेश भारती, मुकेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed