फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   childran name cultural evening

बच्चों के नाम रही शाम

Tue, 25 Dec 2018 01:55 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 25 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
childran name cultural evening
shilp mahotsav jhansi - फोटो : demo
क्राफ्ट मेला मैदान में चल रहे ‘झांसी शिल्प महोत्सव’ में सोमवार को सांस्कृतिक मंच पर बच्चों ने नृत्य और समीर भालेराव ने सूफी गायन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुक्ताकाशी मंच पर रविवार को तो कोई कार्यक्रम नहीं हुआ, लेकिन सोमवार को रौनक रही। स्थानीय कलाकारों को मंच पर जगह दी गई। इसमें बेबी इमरान ने ‘नैनों वालों ने छेड़ा मन का तार.....’गीत पर शानदार नृत्य किया। मंच पर दर्शकों की संख्या अधिक नहीं थी, लेकिन जो थे वह तालियां बजाकर बेबी इमरान का हौसला बढ़ा रहे थे। इसके अलावा अंजली और नंदनी ने भगवान शिव और पार्वती के स्वरूप में तांडव नृत्य किया। ‘क्यों तू खड़ी...’ गीत पर भी नृत्य किया। बाद में समीर भालेराव ने सूफी गायन के दौरान दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। उन्होंने ‘इक पल चैन न आए, सजना तेरे बिना...’ प्रस्तुत किया तो दर्शक वाहवाह कर उठे।


माइक लगाया
मुक्ताकाशी मंच से बीते रोज माइक निकाल दिया गया था, लेकिन सोमवार को दोबारा माइक लाया गया। माइक लगाने  में एक घंटा से अधिक समय खर्च हो गया। इस कारण दर्शकों को इंतजार करना पड़ा। साढ़े छह बजे के स्थान पर साढ़े सात बजे कार्यक्रम शुरू हो सका। माइक की टेस्टिंग के दौरान जब कई दर्शकों का धैर्य जवाब दे गया तो वह उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed