फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   child head in freacher

डिलीवरी के कुछ देर बाद ही दम तोड़ने वाली नवजात के सिर में पाई गई चोट

Sun, 26 Apr 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
child head in freacher
medical college - फोटो : demo
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीते सोमवार देर रात डिलीवरी के कुछ देर बाद ही दम तोड़ने वाली नवजात की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फ्रेक्चर की पुष्टि हो गई है। ऐसे में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या वाकई प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरती। मौत के बाद परिजनों ने भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था, जिसको कॉलेज प्रशासन ने सिरे से नकार दिया था।
विज्ञापन

गुरसराय के भस्नेह निवासी मनोज अहिरवार ने अपनी गर्भवती पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। सोमवार देर रात उनकी पत्नी की नॉर्मल डिलीवरी के बाद बेटी का जन्म हुआ। प्रसव के थोड़े समय बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। नवजात के पिता का आरोप था कि बच्ची के सिर पर चोट के निशान हैं। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने संदेह जताया था कि बेटी के जमीन पर गिरने की वजह से चोट लगी है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने सभी तरह के आरोप खारिज कर दिए थे। मामले ने तूल पकड़ा तो नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के सिर के पिछले हिस्से में फ्रेक्चर की पुष्टि हो गई है। इसने मामले को नया मोड़ दे दिया है। डॉक्टरों पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या वाकई प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई। सूत्रों ने बताया कि बच्ची फंसी हुई थी। उसको निकालने के लिए फॉरशिप से उसे खींचा गया। इसी दौरान फॉरशिप उसके सिर में लगने से फ्रेक्चर हो गया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि नवजात की मौत की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। तब बच्ची के सिर पर कोई भी बाहरी चोट नहीं थी। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed