{"_id":"61f6ccafee6ff472ef68cc4b","slug":"child-dies-again-from-corona-279-positive-including-27-prisoners-jhansi-news-jhs2140508169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से फिर बच्चे की मौत, 27 कैदी समेत 279 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से फिर बच्चे की मौत, 27 कैदी समेत 279 पॉजिटिव
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस की चपेट में आने से फिर एक बच्चे की मौत हो गई है। इसके अलावा जिला कारागार में 27 कैदी समेत 279 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2029 हो गई है।
रविवार को झांसी में 3833 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1836, ट्रू नेट से 14 और एंटीजन किट से 1983 नूमनों की जांच हुई। जांच के दौरान मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मचारी, सीएमओ ऑफिस का कर्मचारी, राजकीय पॉलिटेक्निक समेत 273 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मसीहागंज, टकसाल, सिविल लाइन, साहनी विहार, सदर बाजार, महावीरन नगरा, सिजवाहा, पंचवटी, न्यू रायगंज, शक्ति नगर, साहनी विहार, सीपरी बाजार, राजगढ़, खातीबाबा, रेलवे कॉलोनी, झोकनबाग, नई बस्ती, भट्टागांव, दीनदयाल नगर, सरयू विहार, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, करगुवां जी, कैंट अस्पताल, खैलार, खाती बाबा, केकेपुरी, रायगंज, वीरांगना नगर, अयोध्यापुरी कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी, थापकबाग, अंबावाय, अंसल कॉलोनी, दीनदयाल नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, गणेश मड़िया, जानकीपुरम, मेहंदीबाग, मिनर्वा चौराहा, नगरा, रक्सा समेत विभिन्न इलाकों के संक्रमित सामने आए हैं। जबकि, बंगरा के सात महीने के बच्चे की मौत हो गई है। बताया गया कि बच्चे को कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिजन उसे लेकर मऊरानीपुर की एक क्लीनिक पहुंचे। वहां से आराम न मिलने पर बंगरा सीएचसी ले गए। सीएचसी से बच्ची को ऑक्सीजन लगाकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 20 से 25 मिनट में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।