फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Child born in train, dies before reaching hospital

Jhansi News: ट्रेन में बच्चे का जन्म, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Wed, 25 Sep 2024 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Child born in train, dies before reaching hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दिल्ली से झांसी के लिए यात्रा कर रही गर्भवती महिला के लिए गोंडवाना एक्सप्रेस में बच्चे ने जन्म लिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस के एस-2 कोच में टीकमगढ़ निवासी गर्भवती राधिका पति अरविंद के साथ दिल्ली से झांसी के लिए यात्रा कर रही थी। ट्रेन जैसे ही निजामुद्दीन स्टेशन से आगे निकली तो महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। ऐसे में पति ट्रेन में टिकट चेकिंग कर रहे झांसी मंडल के टीटीई सुभाष तन्तुवाये और आशीष सेंगर के पास मदद के लिए पहुंचा। कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए कोच में सवार अन्य महिलाओं से गर्भवती के लिए मदद मांगी। महिलाओं ने कोच की सीट पर ही राधिका का सुरक्षित प्रसव कराया गया। यहां कंट्रोल रूम ने ट्रेन के पलवल स्टेशन पहुंचने से पहले महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था कर दी थी लेकिन ट्रेन के पलवल पहुंचने पर प्रसूता और नवजात को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय नवजात ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में महिला और बच्चे का जन्म हुआ था लेकिन दुर्भाग्य से अस्पताल जाते समय नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed