{"_id":"5e5ea3298ebc3eeb6b66791f","slug":"chikens-died-by-insfection-team-approved-jhansi-news-jhs16164211","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम ने माना, कुक्कुट प्रक्षेत्र में गंदगी से फैला संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम ने माना, कुक्कुट प्रक्षेत्र में गंदगी से फैला संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में 100 मुर्गे-मुर्गियों की मौत को लखनऊ की जांच टीम ने संक्रमण माना है। टीम ने जांच के दौरान हर पहलू पर विस्तृत पड़ताल की। अब टीम को बरेली से आने वाली बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। वहीं, मामले में स्टाफ की लापरवाही सामने आ रही है। ऐसे में कई कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है।
दरअसल, राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र भरारी में अब तक 100 मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो चुकी है। मामले में मुर्गे-मुर्गियों का पोस्टमार्टम कराया गया, तो संक्रमण की बात सामने आई। वहीं लखनऊ से आई कुक्कुट निदेशालय की टीम ने सोमवार को पूरे दिन जांच की। जांच के दौरान टीम ने पाया कि प्रक्षेत्र में अधिक गंदगी फैली हुई थी। जिसके चलते संक्रमण फैलने से मुर्गे-मुर्गियों की मौत हुई है। वहीं मामले में अभी टीम को बरेली भेजे गए पक्षियों के बिसरा की रिपोर्ट आने का भी इंतजार है। इसके बाद तय होगा कि संक्रमण फैलने की प्रमुख वजह क्या रही और लोगों के लिए संक्रमण खतरनाक तो नहीं है।
वहीं निदेशालय की टीम ने मामले में प्रक्षेत्र पर तैनात स्टाफ से भी पूछताछ की है। जिसमें भी कई तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि मुर्गे-मुर्गियों की मौत को लेकर प्रक्षेत्र के कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। टीम के सदस्य और कुक्कुट निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. टोडरमल ने बताया कि प्रक्षेत्र में मुर्गे-मुर्गियों की मौत की जांच हो गई है। क्षेत्र में गंदगी से संक्रमण फैलने की संभावना दिखती है। लेकिन बरेली से बिसरा रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। इसके बाद शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
----------
दाना न मिलने का कारण नकार रहे अफसर
मुर्गे-मुर्गियों की मौत को लेकर मामला उठा था कि दाना न मिलने से पक्षियों ने दम तोड़ा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच टीम ने भी इसे नकार दिया। टीम के सदस्यों का कहना है कि दाना न मिलने पर पक्षी 21 दिन तक पानी पीकर जिंदा रह सकते हैं। साथ ही दाना न मिलने से पहले पक्षी कमजोर होते हैं, उनके पंख झड़ते हैं और तब मौत हो सकती है। लेकिन प्रक्षेत्र पर मौत के मामले में ऐसी स्थिति नजर नहीं आ रही है।
----------
पक्षियों के लिए आया 90 क्विंटल दाना
राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र भरारी में मुर्गे-मुर्गियों की मौत के बाद यूपी एग्रो से 90 क्ंिवटल दाना मंगा लिया गया है। भूख से पक्षियों की मौत का मामला उठने के बाद पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था की गई है।