फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Superintendent's suspension order not received even after 10 days of Deputy CM's post

Jhansi News: डिप्टी सीएम की पोस्ट के 10 दिन बाद भी नहीं आया प्रमुख अधीक्षक का निलंबन आदेश

Sat, 07 Dec 2024 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Superintendent's suspension order not received even after 10 days of Deputy CM's post
उप मुख्यमंत्री की फेसबुक पोस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। मेडिकल कॉलेज में नये प्राचार्य का ज्वाॅइन नहीं करना और प्रमुख अधीक्षक के निलंबन का आदेश 10 दिन बाद भी शुक्रवार रात तक नहीं आना चर्चा का विषय बना है। हर कोई हैरान है कि उप मुख्यमंत्री ने एक्स तथा फेसबुक पर आदेश पोस्ट किया है। जिन पर कार्रवाई की गई, उनमें से एक को छोड़ सभी का पत्र आ चुका है।

बताते चलें कि 15 नवंबर को मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसकर मौत हो गई। आग से बचाए गए नौ शिशुओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की गंभीरता देख शासन ने चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित करके जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से संबद्ध कर दिया। जेई (विद्युत) सुजीत कुमार, एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर संध्या राय व मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया व मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंदेल को आरोप पत्र सौंपा गया। शासन की इस कार्रवाई को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 27 नवंबर को एक्स व फेसबुक पर पोस्ट की। विद्युत जेई सुजीत व नर्सिंग सिस्टर संध्या राय का निलंबन आदेश कॉलेज प्रशासन को मिल गया मगर 10 दिन गुजरने के बाद भी प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर का आदेश नहीं आना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ शासन ने जौननपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद पर तैनात करने के आदेश दिया। प्राचार्य कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी लगातार उनके आने का इंतजार रहे हैं मगर शुक्रवार तक उनके आने के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। इसको लेकर भी कॉलेज परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं हवा में तैर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed