फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister Yogi will see the progress of Har Ghar Jal Yojana

हर घर जल योजना की प्रगति देखेंगे मुख्यमंत्री योगी

Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will see the progress of Har Ghar Jal Yojana
झांसी। शनिवार को झांसी आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर घर जल योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस योजना के तहत जनपद में 10 परियोजनाओं पर काम हो रहा है। इनमें से किसी एक का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे। प्रशासनिक अमला इसे लेकर तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के हर घर में नल से पानी पहुंचाने के लिए हर घर नल योजना पर काम जारी है। इसकी घोषणा 15 फरवरी 2019 को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। जबकि, 19 जून 2020 को झांसी के चिरगांव ब्लॉक के मुराटा गांव में योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था। ये योजना केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके तहत 10 अलग-अलग परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। शनिवार को अपने झांसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री इनमें से किसी एक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पहले शाम चार बजे से आयुक्त सभागार में मंडल के विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 5.30 से 6.30 के बीच परियोजना का निरीक्षण करेंगे। रात्रि विश्राम झांसी में होगा और अगले दिन योगी ललितपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed