फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will be in Jhansi tomorrow for a quarter of an hour

Jhansi News: झांसी में कल सवा घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 27 Aug 2023 10:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will be in Jhansi tomorrow for a quarter of an hour
1900 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी आएंगे। करीब सवा घंटे तक शहर में रहेंगे। यहां पर 1900 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यहां से दतिया में मां पीताम्बरा के दर्शन करने के लिए रवाना हो जाएंगे। दतिया से ही हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।


मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे। यहां से शिक्षा भवन जाएंगे और दोपहर दो बजे नवनिर्मित लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई पार्क में 2:10 बजे मेजर ध्यानचंद की 25 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण और हॉकी म्यूजियम का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2:25 बजे ध्यानचंद स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, हॉकी ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान और हॉकी मैच का शुभारंभ करेंगे। यहां से 2:50 बजे पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे और तीन बजे हेलीकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 3:20 पर मां पीतांबरा पीठ पहुंचेंगे। यहां करीब 20 मिनट रहने के बाद दोपहर 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed