{"_id":"5efb41128ebc3e42b3203d78","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-launched-har-ghar-jal-scheme-from-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने की ‘हर घर जल’ योजना शुरुआत, बुंदेलखंड को जल समृद्ध क्षेत्र बनाने का रखा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने की ‘हर घर जल’ योजना शुरुआत, बुंदेलखंड को जल समृद्ध क्षेत्र बनाने का रखा लक्ष्य
Tue, 30 Jun 2020 07:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Jun 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ योजना की झांसी से शुरुआत की। उन्होंने झांसी, ललितपुर और महोबा की 2185 करोड़ रुपये की लागत की 12 परियोजनाओं की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में ये योजना बेहद महत्वपूर्ण है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से तमाम बीमारियों को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त होगी। दो साल में ये योजना साकार रूप ले लेगी। इसके बाद बुंदेलखंड में जल समृद्धि आएगी।
चिरगांव के ग्राम मुराटा में गैंती से मिट्टी खोदकर योजना की शुरुआत करते हुए योगी ने कहा कि आजादी के बाद से बुंदेलखंड उपेक्षा का शिकार बना चला आ रहा है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान है।
विज्ञापन
यही वजह है कि पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के जरिये क्षेत्र के रास्ते खोले गए और उसके बाद बेरोजगार की समस्या को दूर करने के लिए बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर दिया गया।

Trending Videos
हर घर जल योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 67 लाख की आबादी को घर पर ही जल उपलब्ध होगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को होगा, जो घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए दूर-दूर से पानी लेकर आती हैं।
इससे पहले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि क्षेत्र के जल संकट के दर्द को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा है। यही वजह है कि इस योजना की शुरुआत बुंदेलखंड से की गई है।
प्रधानमंत्री का सपना 2024 तक भारत को जल समृद्ध देश बनाना है। इसके लिए जल के इस आंदोलन को जन-जन का आंदोलन बनाना होगा। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंउ सालों से पानी को तरसता रहा, लेकिन इस योजना के जरिये क्षेत्र का ये संकट खत्म हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।