फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Engineer Sagir Ahmed posted due to less registration in OTS

Jhansi News: ओटीएस में कम पंजीकरण पर नपे मुख्य अभियंता, सगीर अहमद को किया तैनात

Thu, 20 Feb 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer Sagir Ahmed posted due to less registration in OTS
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना में बकायेदारों का कम पंजीकरण होने की गाज मुख्य अभियंता महेंद्र कुमार सिंह पर गिर गई है। इन्हें दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के आगरा मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। इनके स्थान पर आगरा से सगीर अहमद को तैनात किया गया है। वहीं, 14 माह में तीन मुख्य अभियंताओं की तैनाती चर्चा का विषय है।

बिजली विभाग ने कभी भी बिल भुगतान न करने वाले, लंबे समय से भुगतान न करने वाले और अन्य बकायेदारों से वसूली के लिए ओटीएस योजना 15 दिसंबर को शुरू की। पहला चरण 31 जनवरी तक चला। दूसरे चरण को 15 दिन बढ़ाकर एक से 31 जनवरी कर दिया। तीसरा चरण एक से 15 फरवरी तक चलना था मगर इसे भी 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। वहीं, 15 फरवरी को हुई समीक्षा बैठक में बकायेदारों के कम पंजीकरण होने पर कुछ जिलों के मुख्य अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों ने बकायेदारों के कम पंजीकरण पर जल्द कार्यवाही की हिदायत दी।
विज्ञापन




बताते हैं कि सगीर अहमद बुधवार को झांसी आ गए, जो बृहस्पतिवार को चार्ज संभालेंगे। वहीं, मुख्य अभियंता महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आगरा मुख्यालय संबद्ध होने का आदेश मिल गया है। बृहस्पतिवार को आगरा से आए सगीर अहमद को चार्ज सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- ये बने 14 माह में मुख्य अभियंता

राजीव माहेश्वरी ने 28 अक्तूबर 2023 को पदभार संभाला और 30 जून 2024 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। इनके बाद सैयद अब्बास रिजवी 21 जुलाई 2024 को तैनात हुए और 58 दिन बाद बिजली आपूर्ति बाधित रहने की वजह से 17 सितंबर 2024 को आगरा मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया। महेंद्र कुमार सिंह ने 17 सितंबर 2024 को पद संभाला और 19 फरवरी यानी 155 दिन में स्थानांतरण करके आगरा मुख्यालय संबद्ध कर दिया है।



0- एक नजर में ओटीएस योजना



डिवीजन बकायेदार पंजीकरण

झांसी देहात 61903 12529



मऊरानीपुर 78087 10805

प्रथम खंड 17740 6480



द्वितीय खंड 18150 5832
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed