{"_id":"67b63b1352ae5baf46082d26","slug":"chhatrapati-shivaji-maharajs-birth-anniversary-celebrated-social-service-and-business-organizations-organized-programs-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-498030-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: छत्रपति शिवाजी महाराज की मनाई जयंती, समाजसेवी और व्यापारिक संगठनों ने किए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: छत्रपति शिवाजी महाराज की मनाई जयंती, समाजसेवी और व्यापारिक संगठनों ने किए कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
झांसी। बुधवार को महानगर में विभिन्न समाजसेवी एवं व्यापारिक संगठनों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती उत्साह से मनाई। कार्यक्रमों में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने उनके त्याग एवं शौर्य का वर्णन किया।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति एवं पटेल सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय विवाह घर में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि श्रीपत सहाय रहे। अध्यक्षता डा. प्रताप सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम में आरएस गौर, राम गोपाल निरंजन, पीएल पटेल, गुलजारी लाल निरंजन, एनडी पटेल, डा. वीके निरंजन, मधुकर निरंजन आदि ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। इधर, सराफा बाजार में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी जीतू एवं सभासद मुकेश सोनी बंटी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का पूजन एवं आरती की। महाराष्ट्र गणेश मंदिर में महाराष्ट्र समिति ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई। कोल्हापुर की कीर्तनकार रेणुका रामदासी कुलकर्णी ने शिवाजी महाराज का वृतांत के जन्म एवं उनके राज्याभिषेक की कथा सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर अध्यक्ष भास्कर टेंगशे, वसंत राव, अविनाश अंवेकर, किशोर पोल, मिलिंद देसाई, सुनीता देवधर, शोभना, नारायण राव, सचिव राघव इंदापुरकर आदि रहे।
विज्ञापन