फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chhath pooja begin

नहाय खाय के साथ छठ पूजा महापर्व आज से

Wed, 18 Nov 2020 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
chhath pooja begin
chath puja2.jpg - फोटो : chath puja2.jpg
झांसी। बुधवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ नहाय खाय के साथ होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व पर बिहार - पूर्वांचल समाज के परिवार भगवान भास्कर की आराधना करेंगे। अस्त होते और उदित होते सूर्य को अर्घ्य देंगे। छठ माता की पूजा कर जीवन में सुख समृद्धि की कामनाएं करेंगे। त्योहार को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

बिहार - पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ पूजा मुख्य पर्व है। महानगर में आईटीआई क्षेत्र, सूती मिल, पंचकुइयां मंदिर के समीप गोशाला, प्रेमनगर, भेल, बड़ागांव गेट बाहर क्षेत्र सहित कई अन्य इलाकों में रह रहे बिहार व पूर्वांचल समाज के परिवारों ने तैयारियां पूरी कर ली है। सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए अस्थायी जल कुंडों को दुरुस्त कर लिया गया है। इधर छठ पूजा को लेकर बिहार - पूर्वांचल सांस्कृतिक कुटुंब के तत्वावधान में आईटीआई छठ पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें शैलेश राय, शिवम यादव ने बताया कि हर साल की तरह आईटीआई पहाड़ी के नीचे नरसिंह धाम परिसर में छठ पूजा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

एके दास ने बताया कि छठ महापर्व पूजा, डाला छठ, सूर्य षष्ठी पूजा आदि नामों से जाना जाता है। 18 नवंबर को नहाय खाय, 19 को खरना, 20 को डूबते सूर्य को अर्घ्य एवं 21 नवंबर को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया जाएगा। बैठक में सुदर्शन राय, शैलेश राय, अश्विनी सिंह, राजकुमार सिंह, राम बाबू यादव, अंजनी कुमार सिंह, जीवन कुमार, मधुकर, सरिता राय, सुमन दास, नीतू सिंह, नवल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मान्यता, बनता है यह प्रसाद
छठ पूजा में महिलाएं आटा और गुड़ से बना ठेकुआ, गुड़ अथवा गन्ने के रस से खीर बनाती है। साथ ही लौकी व चावल से प्रसाद तैयार करती हैं। पूजा में मौसमी सब्जियों, फलों का उपयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि छठ माता व भगवान सूर्य की पूजा से सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। सूर्य संहिता में वर्णित है कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी, षष्ठी, सप्तमी और छठ को व्रत रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed