{"_id":"56eda8774f1c1b29178b4914","slug":"checking-one-side-the-other-side-violated-the-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ चेकिंग, दूसरी तरफ कानून का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ चेकिंग, दूसरी तरफ कानून का उल्लंघन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
railway station, jhansi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बावजूद इसके लोगों ने कानून तोड़ा। धड़ल्ले से उन्होंने पटरियां पार कीं।
रेलवे स्टेशन से डेढ़ सौ से अधिक सवारी ट्रेनें व सौ से अधिक मालगाड़ियां प्रतिदिन गुजरती हैं। इन ट्रेनों में यहां से बीस हजार से अधिक अनारक्षित व पांच हजार से आरक्षित यात्री सवार होते हैं।
हर समय प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ रहती है। रेलवे ने यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए तीन-तीन फुट ओवर ब्रिज बनाए हैं, इसके बाद भी कई यात्री जान जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे हैं। यही कारण है कि प्रतिदिन दर्जनों यात्री नियम तोड़कर पटरियां पार करते हैं।
शनिवार को तो रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वेंडरों की धरपकड़ को चलाए गए अभियान के दौरान लोग रेल पटरियां पार करते रहे। इन्हें किसी ने भी नहीं रोका।
विज्ञापन
यह होता है जुर्माना
रेल पटरी पार करते हुए पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट की धारा 147 में चालान होता है। इसमें न्यूनतम पांच सौ रुपये से लेकर अधिकतम दो हजार रुपये तक की सजा का प्रावधान है। जुर्माना न भरने पर एक माह की जेल भी काटनी पड़ सकती है। आरपीएफ हर माह औसतन बीस यात्रियों का रेल पटरी पार करने में चालान करती है।
स्टेशन पर चेकिंग से मचा रहा हड़कंप
झांसी। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान से दूसरे दिन भी हड़कंप मचा रहा। शनिवार को अभियान के दौरान पच्चीस अवैध वेंडर पकड़े गए। इनमें चार महिलाएं शामिल थीं। अभियान में सीओ (रेलवे) ओमप्र्रकाश, प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्र मिश्र, सीआईए प्रभारी संजय सिंह आदि शामिल थे। इसी तरह आरपीएफ ने अलग- अलग ट्रेनों के महिला कोच में बैठे ग्यारह यात्रियों को पकड़ लिया। इसके अलावा लखनऊ- झांसी पैसेंजर में सवार दस बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर टिकट चेकिंग स्टाफ के सुपुर्द कर दिया।
तत्काल टिकट को लेकर हुई धक्की-मुक्की
होली के नजदीक आते ही तत्काल टिकटों की मांग बढ़ गई है। शनिवार को तत्काल टिकट का टोकन लेने के लिए यात्रियों के बीच धक्का- मुक्की हुई।
होली पर सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल चल रहा है। अभी से लेकर होली के पांच दिन बाद तक किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि एक दिन पहले मिलने वाले तत्काल टिकट की मांग बढ़ गई है। शनिवार की सुबह तत्काल टिकट का टोकन लेने के लिए कतार में लगने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। यात्रियों में विवाद बढ़ता, इसके पहले ही आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। लाइन में लगकर टिकट लिए गए।