{"_id":"5ea72ffb8ebc3e9069550a3d","slug":"checking-jhansi-news-jhs1654902123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नर्सिंग होम और दो क्लीनिक सील, डॉक्टर, स्टाफ, मरीजों की पड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नर्सिंग होम और दो क्लीनिक सील, डॉक्टर, स्टाफ, मरीजों की पड़ताल शुरू
Tue, 28 Apr 2020 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर पूरे इलाके में पुलिस का पहरा सख्त हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पॉजिटिव महिला जिस-जिस क्लीनिक में डॉक्टरों को दिखाने गई थीं, उनको सील कर दिया गया है। इसके अलावा एक क्लीनिक के डॉक्टर से पूछताछ में पता चला कि वह वीरांगना नगर और हंसारी स्थित नर्सिंगहोमों में मरीजों को देखते थे। इस पर दोनों नर्सिंगहोमों को सील कर दिया गया है। यहां आने वाले डॉक्टर, स्टाफ और मरीजों की पड़ताल की जा रही है। इन सभी को क्वारंटीन किया जा सकता है।
विज्ञापन
छनियापुरा स्थित क्लीनिक में डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिखाया था। महिला की कांटेक्ट ट्रेसिंग में डॉक्टर का नाम सामने आने पर डॉक्टर को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पूछताछ में पता चला है कि डॉक्टर वीरांगना नगर और हंसारी के नर्सिंगहोम में दिखाने के लिए जाते थे। इस पर दोनों नर्सिंगहोमों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
यहां के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारी समेत दिखाने आने मरीजों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। जो-जो व्यक्ति मिलता जा रहा है, उसको क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं, दोनों क्लीनिक को भी सील कर दिया गया है।