फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Check your name in the electoral roll today; if it is missing, fill out Form 6.

Jhansi News: आज मतदाता सूची में देखें नाम, नहीं होने पर भरें फॉर्म-6

Sat, 24 Oct 2026 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Check your name in the electoral roll today; if it is missing, fill out Form 6.
-विशेष शिविर में प्रत्येक मतदेय स्थल पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए जनपद में शनिवार को विशेष शिविर लगेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम गौरांग राठी ने बताया कि सभी नागरिक कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। यदि नाम सूची में शामिल नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करें।
डीएम बताया कि विशेष शिविर में प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी प्रात: सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। शिविर में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध रहेंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराना जरूरी होगा। हर मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां नागरिकों को फॉर्म-6 भरने, मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में मदद की जाएगी। प्राप्त होने वाले सभी फार्मों का अभिलेखीकरण किया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण अधिकारियों को अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन

अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों का पर्यवेक्षण करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों का भ्रमण करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी विशेष शिविर दिवसों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed