फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cheater new idea develope for vasuli

ठगों ने पीएम आवास के नाम पर निकाला वसूली का नया तरीका

Thu, 12 Nov 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cheater new idea develope for vasuli
झांसी। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के नाम पर ठगी करने का नया तरीका निकाल लिया है। योजना में आवेदन करने वालों को फोन कर जल्द मंजूरी कराने के एवज में उनसे खातों में रुपयों को स्थानांतरित कराने की मांग की जा रही है। फोन करने वाला व्यक्ति अपने को विभाग का एक बड़े अधिकारी का खासमखास बता रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत लाभार्थी को मकान का निर्माण कराने के लिए ढाई लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। योजना के संचालन की जिम्मेदारी नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को दी गई है। योजना के तहत डूडा के माध्यम से आवेदनों को भरवाया गया है। योजना में आवेदन करने वालों के सत्यापन का जिम्मा एक निजी एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी के सत्यापन के बाद ही लाभार्थी को पात्रता की सूची में दर्ज किया जाता है। लेकिन अब आवेदन करने वालों लोगों के पास फोन के माध्यम से आवेदनों की स्वीकृति के लिए रुपयों की मांग की जा रही है। इस संबंध में नगरीय विकास अभिकरण की जिला परियोजना अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि योजना पूरी तरह से निशुल्क है। किसी भी तरह का कोई भुगतान नही किया जाता है। शिकायत मिलने पर तुरंत ही एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन

केस नंबर एक
भट्टा गांव निवासी मालती देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। कर्मचारियों द्वारा सर्वे भी किया जा चुका है। लेकिन स्वीकृति कराने के नाम पर फोन कर दस हजार रुपयों की मांग की जा रही है। फोन करने वाला व्यक्ति अपने को एक अधिकारी का खास बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो
अलीगोल निवासी मोहम्मद फारुख के अनुसार प्लॉट पर मकान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत छह महीने पहले आवेदन किया था। जो अभी तक नहीं हो सका है। अब एक व्यक्ति द्वारा फोन कर जल्द ही अनुदान की स्वीकृति कराने के लिए पंद्रह हजार रुपये खाते में डालने को कहा जा रहा है।

केस नंबर तीन
प्रेम नगर निवासी अनीता सिंह ने बताया कि कच्चा मकान को पक्का निर्माण कराने के लिए डूडा में आवेदन किया था। डूडा के कर्मचारियों ने कुछ दिन इंतजार करने को कहा है। लेकिन अब एक अंजान व्यक्ति द्वारा फोन कर दस हजार की मांग की जा रही है। इसके लिए खाता नंबर भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed