फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Charge sheet handed over to RPF's ASI and three constables on negligence

Jhansi News: लापरवाही पर आरपीएफ के एएसआई और तीन सिपाहियों को थमाई गई चार्जशीट

Sat, 08 Jul 2023 11:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet handed over to RPF's ASI and three constables on negligence
- जीआरपी के दो सिपाहियों का भी हो चुका है निलंबन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे स्टेशन पर किशोरी के साथ हुई छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश की घटना में लापरवाही सामने आने पर आरपीएफ के चार कर्मियों को चार्जशीट थमा दी गई है। जबकि, इससे पहले जीआरपी के दो सिपाहियों को भी निलंबित किया जा चुका है।

मंगलवार की रात अपने भाई के साथ झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने किशोरी को बचाया था। इस पर बचाने वाले व्यक्ति और आरोपी के बीच विवाद भी हुआ था। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची थी। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही भी पहुंच गए थे। लेकिन, उन्होंने मारपीट की घटना को हल्के में लेते हुए चलता कर दिया था। सिपाहियों ने मारपीट की तह तक जाने की कोशिश नहीं की थी। अगले दिन सुबह किशोरी के स्टेशन के ओवरब्रिज के ऊपर मिलने पर मामला उजागर हुआ था। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर जीआरपी के दो सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है। जबकि, अब चार आरपीएफ कर्मी भी निशाने पर आ गए हैं। आरपीएफ के कमांडेंट विवेकानंद नारायण ने सहायक उप निरीक्षक शब्बीर खान, कांस्टेबल अमृता गुप्ता, राजेश शर्मा व राकेश कुमार को चार्जशीट थमा दी है। चारों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed