फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chaos due to power cut... more than one lakh population remained without electricity for 10 hours

Jhansi News: बिजली कटौती से हाहाकार... 10 घंटे बगैर बिजली के रही एक लाख से अधिक की आबादी

Sat, 21 Jun 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chaos due to power cut... more than one lakh population remained without electricity for 10 hours

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। शुक्रवार को बिजली ने आम लोगों की जिंदगी को बुरी तरह से प्रभावित किया। सूती मिल और पुलिया नंबर-9 उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह से गुल हुई बिजली देर रात तक सुचारू हुई। दो दर्जन से अधिक मोहल्लों की एक लाख से अधिक आबादी परेशान रही। फॉल्ट ढूंढने में आई देरी से समस्या सामने आई।

शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे रेलवे लाइन पावर हाउस के सामने केबल बॉक्स फट गया। इससे उपकेंद्र की बिजली ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र रेलवे इंडस्ट्रीज, रेलवे मिक्स, पुलिया नंबर-9 फीडर से जुड़े मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता विक्रम सिंह के नेतृत्व में सुधार कार्य शुरू कराया गया, लेकिन आपूर्ति शुरू होते ही इसी जगह पर केबल बॉक्स फिर फट गया। ऐसे में एक बार फिर बिजली ठप हो गई। फिर से केबल बॉक्स में सुधार कराकर आपूर्ति ठीक कराई गई। इसके बाद 4 बजे हंसारी के पास केबल बॉक्स फटा। ऐसे में पुलिया नंबर-9 उपकेंद्र की आपूर्ति शाम 4 बजे दुरुस्त कराई जा सकी। यहां से जुड़े मोहल्लों में 10 घंटे आपूर्ति गुल रही।
विज्ञापन




वहीं, सूती मिल उपकेंद्र की 33 केवी लाइन दोपहर करीब 11.30 बजे ब्रेकडाउन में आ गई। यहां से जुड़े फीडर करारी, ग्रासलैंड, थापक बाग, अयोध्यापुरी, इंडस्ट्रीज एरिया, अंसल काॅलोनी, एमईएस की आपूर्ति ठप हो गई। अधिकारियों के समक्ष भी समस्या रही कि उन्हें दिनभर फॉल्ट नहीं मिला। रात में करीब 9 बजे नगरा-सूतीमिल के बीच क्रॉसआर्म क्षतिग्रस्त पाया गया। एसडीओ मोहम्मद मेहताब व अवर अभियंता मनोज कुमार के नेतृत्व में सुधार कार्य हुआ। इसके बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। दोनों बिजलीघर से जुड़े दो दर्जन से अधिक मोहल्लों की एक लाख से अधिक आबादी बगैर बिजली केे परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाधित रही नगरा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली
सूती मिल व पुलिया नंबर-9 की 33 केवी लाइन में फॉल्ट से मोहल्लों की बिजली गुल रही है। शाम को बारिश से छिटपुट फॉल्ट हुए सुधार कार्य कराकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। इसके साथ ही अभियंताओं को आवश्यक निर्देश भी बिजली आपूर्ति को लेकर दिए गए हैं। - खुसरो परवेज खान, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी

00000000000000000




- हंसारी से नगरा उपकेंद्र के लिए आई 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते दो बार आपूर्ति नगरा क्षेत्र की बंद रही। यहां दोपहर 1.20 बजे से 2.30 बजे तक और फिर 3.45 बजे से 4.45 बजे तक आपूर्ति गुल रही। यहां उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed