फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Changes in the conditions of PM Awas Yojana Gramin: CDO

पीएम आवास योजना ग्रामीण की शर्तों में हुआ बदलाव : सीडीओ

Sun, 01 Sep 2024 04:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Changes in the conditions of PM Awas Yojana Gramin: CDO
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता शर्तों में बदलाव किया गया है। अपात्र इस योजना का लाभ न ले पाएं, इसके लिए आवेदनों की कई स्तर पर जांच होगी। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी।
विकास भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीडीओ ने बताया कि पहले आवेदक के पास दुपहिया वाहन व फ्रिज होने और परिवार के किसी सदस्य की मासिक आय 10 हजार होने पर उसे अपात्र माना जाता था। जबकि, अब तीन पहिया व चार पहिया वाहन वाले व्यक्ति और परिवार के किसी एक व्यक्ति की मासिक आय 15,000 रुपये या इससे अधिक होने पर उसे अपात्र माना जायेगा। शेष मानक पूर्व की भांति ही रहेंगे।
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा बैठक आयोजित की जाएंगी, जिसमें ग्रामीणों को योजना के संशोधित मानक व सर्वेक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक गांव में एक रजिस्टर रखा जाएगा। इस रजिस्टर को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी चयन-2024 रजिस्टर कहा जाएगा। चयन से जुड़ीं सभी जानकारियां इस रजिस्टर में दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ द्वारा इस रजिस्टर का अवलोकन किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने योजना के संबंध में अन्य जानकारियां भी दीं।गौरतलब है कि योजना के तहत पात्र आवेदकों को 1.20 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। अब तक इस योजना से जिले के 33 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed