फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Changed throughout the day, mercury dropped by four degrees, cold increased

दिनभर छाई रही बदली, चार डिग्री लुढ़का पारा, ठंड बढ़ी

Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Changed throughout the day, mercury dropped by four degrees, cold increased
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया। दिनभर बदली छाई रहने की वजह से चार डिग्री तक पारा लुढ़क गया, जिससे ठंडक बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना बताई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पाकिस्तान से होती हुई पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं ने झांसी का मौसम बदल दिया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही सूरज नहीं दिखाई दिया। आसमान में घने बादल छाए रहे। 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से ठंडक बढ़ गई। न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14 पर पहुंच गया। जबकि, अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, शनिवार से आसमान साफ हो जाएगा। फिर तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे ठंडक में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed