{"_id":"5d3f42ff8ebc3e6cfb087e9e","slug":"chandrayan-and-robot-models-make-science-exhibiton-intresting-jhansi-news-jhs144700015","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान और रोबोट के मॉडल बना दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रयान और रोबोट के मॉडल बना दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

झांसी। द वुड्स हेरीटेज स्कूल में सोमवार को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, सूचना तकनीक, मानव जीवन और अंतरिक्ष विज्ञान में अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने ग्लोब, चंद्रयान, रोबोट, धरती की परतें, किडनी, हाईड्रोलिक पावर प्लांट आदि के मॉडल प्रदर्शित किए। शिक्षकों व अन्य लोगों ने इन मॉडलों को देखकर र्छा-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
स्कूल परिसर में लगी प्रदर्शनी में आदित्य, अक्ष, आराध्या, उमेयजा ने झोपड़ी, ट्रेन, सुदर्शन राजपूत, खुशी यादव, मानवी ने सेंस आरगन, डे एंड नाइट, प्रियल, अर्पिता, अभि ने वाटर डिस्टेंपर, कूलर, किडनी, एसिड रेन, लाइफ साइकिल, शुभ, आन्या, अंश पाल, अशु, अंशिका ने सोलर सिस्टम, ग्लोब, कश्मीर का मॉडल बनाया। मान्या शर्मा, सलमा, खुशी कनौजिया, लक्की, पिकुंज ने वायु प्रदूषण थामने का मॉडल, ज्वालामुखी, पवन चक्की आदर्श राय, सूर्यांश तिवारी ने प्रकृति संरक्षण पर पृथ्वी की परतें, हरा भरा शहर, जनरेटर आदि के मॉडल प्रस्तुत किए। नंदिनी, फजल, ईशान, वेदांत ,ओमेंद्र प्रताप सिंह ने डी सी मोटर , इको सिस्टम, चलने वाला रोबोट, जनरेटर, हाइड्रोलिक पावर प्लांट, स्मार्ट सिटी जैसे मॉडल बनाए। कई विद्यार्थियों ने वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा दिखायी। इन मॉडलों को देखकर चेयरमैन नीरज खत्री ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक शैली का विकास करना है। साथ ही वैज्ञानिक उत्सुकता बढ़ाना और आत्मविश्वास को मजबूत करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. संजय त्रिपाठी व डा. नंदिनी त्रिपाठी, प्रधानाचार्य तवरेज खान, उप प्रधानाचार्य कावेरी, शिक्षिकाओं में सुनीता मैरिंडा, राखी बुद्ध राजा, प्रमिला सिंह, वंदना मसंद, वंदना दुबे, अरबिया खान, पूजा सक्सेना, अंशिका व्यास, दिलशाद, पेस्टन जी, तमन्ना खान, नितिन अरोरा, सिद्धार्थ दत्ता आदि मौजूद रहे।